फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth missing after registration of land, police registered report against 7 people after ten days

जमीन की रजिस्ट्री के बाद युवक लापता, पुलिस ने दस दिन बाद सात लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 18 Aug 2019 05:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Aug 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
Youth missing after registration of land, police registered report against 7 people after ten days
थाना औरास, उन्नाव - फोटो : अमर उजाला

यूपी के उन्नाव जिले में दस दिन पहले जमीन की रजिस्ट्री करने घर से निकला युवक रहस्यमय हालात में लापता हो गया। मां ने थाने में तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। मां ने एसपी से शिकायत की तब एक युवक और उसके तीन बेटों समेत सात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई है। मां का आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामजद लोगों ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


औरास कस्बा के मोहल्ला बरुआटोला गांव निवासी रेखा द्विवेदी पत्नी स्व. संजय द्विवेदी ने 14 अगस्त को एसपी एमपी वर्मा को शिकायती पत्र दिया। पत्र के मुताबिक आठ अगस्त को उनके बेटे रजत कुमार द्विवेदी से जमीन का बैनामा कराने के लिए रवीशंकर नाम का व्यक्ति अपने साथी बुद्धा प्रसाद पुत्र लल्लू व उसके बेटे मनोज, संतोष और राजेश, दिनेश व शैलेंद्र घर से लेकर गए थे। बैनामा कराने के बाद उसका बेटा रजत नहीं लौटा।

विज्ञापन

काफी तलाश करने के बाद भी कहीं पता न चलने पर 7 अगस्त को औरास थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच की बात कह उसे चलता कर दिया। कई दिनों तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बेटे की तलाश में भटक रही मां ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। उसके मुताबिक बेटे का मोबाइल बंद है और बाइक भी गायब है। एसपी के निर्देश पर पिता और उसके तीन बेटों समेत सात पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस बोली, मामला कुछ और 
कार्यवाहक थाना प्रभारी रामशंकर सिंह ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के बेटे रजत से 7 सितंबर 2016 को नामजद किए गए लोगों से 1 बीघा 12 बिसुआ जमीन का मय बाग समेत 29.40 लाख में इकरारनामा हुआ। 29 लाख नगद देकर 40 हजार रुपये बकाया कर दिया गया। महिला के बेटे ने इसी जमीन पर 8 लाख का लोन ले रखा था।

8 अगस्त 2019 को तहसील हसनगंज में बैनामा हो गया। इसी के बाद महिला के बेटे ने जमीन पर 8 लाख के लोन की अदायगी की बात कह चार लाख रुपये और देने को कहे। उक्त लोगों द्वारा चार लाख रुपये न देने पर मामले को अपहरण का रूप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है, शीघ्र लापता युवक को तलाश कर सच सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed