{"_id":"63747b800c9eb0653d092f5c","slug":"youth-killed-with-sharp-weapon-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda Murder: युवक की धारदार हथियार से हत्या, गले में मिले गहरे घाव के निशान, आरोपी की फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Murder: युवक की धारदार हथियार से हत्या, गले में मिले गहरे घाव के निशान, आरोपी की फरार
Wed, 16 Nov 2022 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:27 AM IST
सार
बबेरू कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना को युवक के घर में अंजाम दिया गया। पुलिस की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर शोकग्रस्त परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना निभौर गांव की है, जहां मंगलवार की रात करीब दो बजे घर में सो रहे युवक ने राजू (27) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गले मे गहरा घाव का निशान है। घटना में चाकू का इस्तेमाल बताया गया है। बगल में सो रहे मृतक के पिता देवलाल ने बचाने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल पिता का सीएचसी में इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पिता की तहरीर पर रामरूप के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह प्रेम प्रसंग सामने आ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
मामले की जांच की जा रही है। एसपी अभिनंदन और एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने सील किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। रिपोर्ट आने की बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।