{"_id":"62d3b5cfd6a52776e33f4f7b","slug":"youth-killed-in-protest-against-pig-theft-in-chitrakoot-all-three-accused-absconding-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सूअर चोरी के विरोध में युवक की हत्या, तीनों आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सूअर चोरी के विरोध में युवक की हत्या, तीनों आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 17 Jul 2022 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:40 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में बदमाशों ने सूअर चोरी का विरोध करने पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सूअर चोरी करने के विरोध में बदमाशों ने एक युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के कटरा गूदर मुहल्ले का है। यहां एक घर में बदमाश जबरन घुसकर युवक का सूअर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
सुअर चोरी करने से मना करने पर तीनों बदमाशों ने बेरहमी से युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूअर चोरी करने को लेकर विवाद हुआ है। हत्या के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही,आरोपियों की भी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन