फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth hanged in Kannauj, preparing for police recruitment by staying in hostel  

कन्नौज: युवक ने लगाई फांसी, हॉस्टल में रहकर पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

Tue, 17 May 2022 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 17 May 2022 11:03 AM IST
सार

बिधूना रोड पर स्थित हॉस्टल में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला। कॉलेज प्रबंधन छात्र को फंदे से उतरवाकर सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टराें ने उसको मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्यकर्मियों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
Youth hanged in Kannauj, preparing for police recruitment by staying in hostel  
पंचनामे की कार्रवाई करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में बिधूना रोड स्थित एक हॉस्टल में रहकर पुलिस की तैयारी कर रहे छात्र ने किसी बात से नाराज होकर फांसी के फंदे पर झूल गया। विद्यालय प्रबंधक छात्र को फंदे से उतरवाकर सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के बड़ी कुइयां मुजफ्फर पट्टी मोहल्ला निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र शिवम (17) कस्बे के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रहकर पुलिस की तैयारी कर रहा था। सोमवार को दोपहर तीन बजे कोचिंग जाने से पहले अपने सहपाठी को कबगैर कुछ बताए दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आ गया। 
विज्ञापन

यहां उसने फांसी लगा ली। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो साथी ने नीचे जाकर देखा। शिवम शौचालय के पास पड़े टीन सेट में गमछे से फांसी के फंदे पर लटके मिला। सूचना पर पहुंचे विद्यालय प्रबंधक ने फंदे से नीचे उतरवाकर छात्र को सीएचसी ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
मृतक शिवम के पिता राजेंद्र सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक तीन बहनों व दो भाईयों में तीसरे नंबर का था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां रेखा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed