फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youth drowned in Najafgarh Ghat while bathing in Ganga

कानपुर: दादा का हो रहा था अंतिम संस्कार, दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक नजफगढ़ घाट में डूबा, लापता

Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Jul 2021 11:34 PM IST
सार

- दोस्तों संग गंगा नहाने गया युवक नजफगढ़ घाट में डूबा, लापता
- दादा के अंतिम संस्कार पर निकला था दोस्तों के साथ

विज्ञापन
Youth drowned in Najafgarh Ghat while bathing in Ganga
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरसौल में महाराजपुर के नजफगढ़ घाट पर दोस्तों संग गंगा नहाने गया साढ़ के अमौर निवासी बृजेश उर्फ सूरज भदौरिया (20) डूब गया। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम युवक को देर शाम तक खोजती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


एमपी पुलिस में तैनात बाबू सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनके पिता लल्लू भदौरिया का देहांत हो गया था। शनिवार सुबह वह परिवार संग पिता का शव लेकर ड्योढ़ीघाट अंतिम संस्कार करने गए थे। इस बीच उनका बेटा बृजेश अपनी बाइक से गांव के रहने वाले सुमित व आनंद सिंह के साथ ड्योढ़ी घाट आने के लिए निकला।
विज्ञापन


वह ड्योढ़ी घाट के बजाय नजफगढ़ घाट नहाने पहुंच गया। इस बीच नहाते वक्त पैर फिसलने से वह गहराई में जाकर डूबने लगा। कुछ ही देर में ओझल हो गया। इधर, पिता का अंतिम संस्कार कर रहे बाबू सिंह के पास बृजेश के दोस्तों का फोन आया तो वह दंग रह गए। वह ड्योढ़ी घाट से तुरंत नजफगढ़ घाट पहुंच गए। बृजेश को खोजते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed