{"_id":"612a92f68ebc3e79d862ebd1","slug":"youth-dies-in-truck-collision-akbarpur-news-knp6488467118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। रनियां पड़ाव के समीप शनिवार की देर शाम अकबरपुर जा रहे बाइक सवार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक में सवार बच्ची बाल-बाल बच गई। युवक हेलमेट लगाए हुए था।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के टकटौली निवासी प्रवीण कुमार (36) अकबरपुर की एक बाइक एजेंसी में काम करता था। शनिवार को वह अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ बाइक से कानपुर गया था। देर शाम वापस आते समय रनियां पड़ाव के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार बच्ची उछलकर दूर जा गिरी।
हादसे मेें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं मासूम मामूली रूप से चुटहिल हो गई।
विज्ञापन
रनियां चौकी इंचार्ज अनुराग पांडेय ने बताया कि बच्ची को सिपाही के साथ अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फरार ट्रक की तलाश की जा रही है। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।