फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth dies due to falling of visor in auraiya, three injured

औरैया: छज्जा गिरने से एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

Tue, 31 Mar 2020 01:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 31 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to falling of visor in auraiya, three injured
मृतक की फाइल फोटो, मौके पर क्षेत्रीय लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के दिबियापुर में सोमवार देर शाम ग्राम अमौआहर में एक घर के बाहर चारपाई पर बैठकर बातें कर रहे ग्रामीणों के ऊपर घर का छज्जा गिर गया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूर्व प्रधान का भाई समेत मकान मालिक गंभीर रुप से घायल हो गया। एक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार रात लगभग 9 बजे ग्राम अमौआहार में कुछ ग्रामीण रघुनंदन पुत्र गंगा प्रसाद के घर के दरवाजे पर चारपाई पर बैठे आपस मे बातें कर रहे थे। इसी बीच अचानक घर का छज्जा भरभरा कर गिर गया। चारों छज्जे के मलबे में दब गए। आनन फानन में आसपास के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


मलबा हटाकर घायलों को निकाला गया। तब तक गंभीर रूप से घायल गिरन्द पुत्र मेरीलाल निवासी अमौआहार ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल गांव के ही भूरा पुत्र जयनारायण सिंह, पूर्व प्रधान अमौआहार भूदेव के छोटे भाई लालू पुत्र रामनाथ एवं मकान मालिक रघुनंदन को दिबियापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार भूरा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed