{"_id":"5dbdb09e8ebc3e013202b81c","slug":"youth-dies-after-hit-by-a-truck-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटता रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटता रहा शव
Sat, 02 Nov 2019 10:32 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में दिबियापुर मार्ग पर गांव दयालनगर और भाग्यनगर के बीच शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार का शव ट्रक में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घिसटता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
शनिवार को शाम को सात बजे फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पतरा (तैयबपुर) निवासी राजू यादव (36) पुत्र मेंबर सिंह यादव बाइक से दिबियापुर से अपने गांव जा रहा था, जैसे ही वह गांव भाग्यनगर और दयालनगर के बीच पहुंचा तभी फफूंद की ओर से आ रहे प्लास्टिक दाना लदे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

Trending Videos
टक्कर से युवक ट्रक के टायर में फंस गया और लगभग 50 मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर किसान नगर के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर पड़े शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
राहगीरों ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। घटना के कुछ ही देर पर मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे तो उनमें कोहराम मच गया। देर रात मृतक के गांव तथा ससुराल के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो रहे थे और भीड़ बढ़ती जा रही थी। माहौल खराब होने की आशंका देख सीओ अजीतमल व फफूंद और दिबियापुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया।