फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after falling in a well in jalaun

जालौन: शराब के नशे में युवक कुएं में गिरा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Jun 2020 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 20 Jun 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling in a well in jalaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में युुवक कुएं में गिर गया। कुएं में पानी न होने से युवक घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक शराब का लती था और घर में आए दिन लड़ता झगड़ता रहता था। आटा थाना क्षेत्र के जोराखेरा निवासी बाबूलाल का 35 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश घर के लगभग 100 मीटर की दूरी पर बने कुएं में गिर पड़ा। कुएं में पानी न होने से युवक गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर आए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला लेकिन युवक ने तब तक दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातम छाया हुुआ है। युवक घर रहकर खेती किसानी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed