{"_id":"62c5631e011a1a07006650ac","slug":"youth-died-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पंजाब में बांदा के युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंजाब में बांदा के युवक की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 06 Jul 2022 03:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Jul 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
अमित सिंह गौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के पलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव का रहने वाले अमित सिंह गौर (28) पुत्र शिवदत्त सिंह गौर की बीती रात इनवर्टर का कनेक्शन करने के दौरान करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक पंजाब के लुधियाना शहर में रहकर एक पेट्रोल पंप में काम करता था। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक अमित सिंह गौर का शव पीएम के बाद उसके पैतृक गांव निवाई में देर रात तक आएगा। घटना से अमित की पत्नी रूपाली व उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अमित सिंह गौर दो भाइयों में पहले नंबर का था, जिसकी शादी 8 वर्ष पूर्व फतेहपुर में हुई थी। अमित सिंह अपने छोटे भाई प्रज्ञान व पत्नी रूपाली के साथ लुधियाना के एक पेट्रोल पंप में अपने मामा के साथ काम करता था। पिछले साल मामा की मौत के बाद वह मैनेजर का काम देख रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सोई हुई थी।
विज्ञापन