{"_id":"626178b0dddd8d07df14e73d","slug":"youth-committed-suicide-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: जीजा की मौत बर्दाश्त न कर सका, साले ने फांसी लगा दी जान, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: जीजा की मौत बर्दाश्त न कर सका, साले ने फांसी लगा दी जान, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 21 Apr 2022 09:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:03 PM IST
सार
यूपी के हरदोई में युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र में करंट से जीजा की मौत और भांजे के गंभीर रूप से झुलसने से आहत साले ने फांसी लगाकर जान दे दी। जहां जीजा की मौत हुई थी गुरुवार सुबह उसी खेत के पास उसका शव फंदे पर लटका मिला। एक साथ तीन लोगों की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से घटना का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्राम पंचायत ककरहा के मजरा पुरवा देवरिया निवासी वीरपाल बुधवार रात बेटे अनुराग व गांव के सत्येंद्र के साथ खेत पर गेहूं की फसल काटने जा रहा था। रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से वीरपाल व सत्येंद्र की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि अनुराग झुलस गया था। बताया जा रहा है कि वीरपाल का साला रमेश (32) निवासी रावल थाना टड़ियावां भी ककरहा में जीजा के यहां रहता था।

जीजा की मौत और भांजे की हालत गंभीर होने से वह आहत हो गया। देर रात उसने भी जिस खेत में घटना हुई थी उसी के पास खड़े नीम के पेड़ में साड़ी से फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे खेतों की तरफ पहुंचे किसानों ने उसका शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी पर कोतवाल राजदेव मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। वह इन हादसों के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताते हुए मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। कोतवाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई नहीं माना।

सूचना पर सदर तहसीलदार डॉ. प्रतीत त्रिपाठी, कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां दोपहर बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मृतक वीरपाल की पत्नी आशा की तहरीर पर बिजली विभाग के अफसरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायत के बाद भी नहीं सही की लाइन
ककरहा प्रधान अरविंद कुमार ने बताया कि तार काफी दिनों से नीचे लटके थे। इसकी कई बार शिकायत की गई। इसके बाद भी लाइन को सही नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि जल्द से जल्द इन लाइनों को सही नहीं किया गया, तो ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय के बाद धरना देंगे।