{"_id":"6259144455993a52bd489bf5","slug":"youth-committed-suicide-in-farrukhabad-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: कर्ज से तंग आकर युवक ने फांसी लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: कर्ज से तंग आकर युवक ने फांसी लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 15 Apr 2022 12:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:16 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी सुनील शाक्य (24) ने शहर के दो लोगों से कर्ज लिया था। पैसे वापस ना कर पाने पर सूदखोरों ने गुरुवार को रुपये न देने पर घर पर कब्जा करने की धमकी दी थी। इसी से तंग आकर सुनील ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सुबह बड़े भाई शिवम ने शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन