{"_id":"62df74fcda65cb04c907f3ff","slug":"youth-commits-suicide-in-ghatampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मां की साड़ी से लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मां की साड़ी से लगाया फंदा
Tue, 26 Jul 2022 10:31 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:31 AM IST
सार
घाटमपुर में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
घाटमपुर में नंदना चौकी क्षेत्र के बारा गांव में सोमवार की दोपहर एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बारा गांव निवासी मेवालाल का छोटा बेटा ब्रिजेंद्र पासवान (24) मजदूरी कर परिवार के भरण पोषण में पिता का हाथ बंटाता था। सोमवार की दोपहर घर में कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर छत में लगे कुंडे से मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। शव फंदे पर लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन आत्महत्या का करण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन