{"_id":"606489968ebc3e8d195ac98b","slug":"youth-commits-suicide-in-double-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दोहरे प्रेम प्रसंग में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी अपनी ये प्रेम कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दोहरे प्रेम प्रसंग में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी अपनी ये प्रेम कहानी
Wed, 31 Mar 2021 08:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 31 Mar 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कल्याणपुर बगिया क्रॉसिंग के पास हॉस्पिटल कर्मी ने दोहरे प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट पर दो लड़कियों से प्यार करने की बात लिखी है। वहीं परिजनों ने युवतियों के घर वालों पर हत्या का आरोप लगाकर कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के शंकर नगर निवासी रमाकांत त्रिपाठी का बेटा हिमांशु त्रिपाठी (25) नया शिवली रोड पर किराये के कमरे में रहकर प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था। बुधवार को उसका शव बगिया क्रॉसिंग के पास पड़ा मिला। पुलिस ने शव के पास पड़े मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को जानकारी दी।
पुलिस को पास में पड़ा सुसाइड नोट भी मिला। पिता रमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हिमांशु का दो अलग-अलग अस्पतालों में काम करने वाली युवतियों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों युवतियां उस पर शादी का दबाव बना रही थीं। बताया कि मंगलवार शाम एक युवती के पिता ने उन्हें फोन कर बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
दूसरी युवती के घरवाले भी बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। इस युवती ने अपनी व हिमांशु की हत्या की आशंका जताकर कल्याणपुर थाने में शिकायत भी की थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।