फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Youth commits suicide in auraiya up

UP: सॉरी मम्मी-पापा मैं इस दुनिया से जा रहा हूं..सिर्फ एक लड़की के लिए, फेसबुक पर स्टोरी शेयर कर युवक ने दी जान

Wed, 17 Apr 2024 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

Auraiya News: फेसबुक पर दो स्टोरी के जरिए सुसाइड की सूचना देने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। दोस्तों ने स्टोरी देखने के बाद परिजन को जानकारी दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Youth commits suicide in auraiya up
मृतक इंदल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के बेला में एक युवक ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर मम्मी पापा व दोस्तों के लिए दो स्टोरी पोस्ट कर नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। जैसे ही दोस्तों ने स्टोरी देखी तो परिजनों को सूचना कर उसकी खोजबीन शुरू की गई। युवक का शव गांव से दूर खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला। घटना सुनकर सभी सहम गए। सूचना पर थाना पुलिस समेत क्षेत्राधिकारी बिधूना भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिता की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नीमहार के मजरा करौली निवासी इंदल दोहरे (22) पुत्र उजियारे ने बुधवार सुबह यज्ञ में हिस्सा लिया। प्रसाद ग्रहण कर दोपहर एक बजे बाइक से घर से बिना बताए चला गया। इसके बाद उसने फेसबुक पर दो स्टोरी पोस्ट की। इसमें लिखा सॉरी मम्मी-पापा मैं इस दुनिया से जा रहा हूं सिर्फ एक लड़की के लिए व एक लड़की के साथ स्वयं की फोटो लगाकर लिखा कि मेरे मरने की वजह.. दोस्तों इसे जिंदा मत छोड़ना।

विज्ञापन

लिखकर पोस्ट की और नीम के पेड़ से गांव से एक किमी दूर रस्सी से फांसी लगाकर झूल गया। स्टोरी देख दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन व दोस्तों ने ढूंढना शुरू किया। खेत से दूर बाइक खड़ी देख खेत में ढूंढा तो नीम के पेड़ से इंदल फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन शव को देख रोने-बिलखने लगे। उधर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की।

मृतक के भाई दीपक ने बताया इंदल का 21 तारीख को तिलक था। 23 को गांव माहतेपुर्वा तिर्वा बारात जानी थी। पिता उजियारे ने गांव की ही एक युवती व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव में चर्चा थी कि दोनों के बीच में पहले प्रेम था। बहन देवकी, मां कांति देवी, भाई दीपक का रो-रोकर बुरा हाल रहा। क्षेत्राधिकारी बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed