{"_id":"66abe9a39f388846e20f7f36","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-due-to-domestic-dispute-etawa-news-c-216-1-etw1001-114423-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो संख्या 25
फोटो संख्या 26
रात में पत्नी बच्चों को पीटकर निकाला था घर से
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। घरेलू कलह से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सहसों थाना क्षेत्र के नीवरी निवासी ज्ञान सिंह (35) पुत्र रामबाबू ने बुधवार देर शाम पत्नी व बच्चों को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाकर रात करीब 12 बजे टिनसेड में सो गया। पत्नी व बच्चे बारिश से बचने के लिए देर रात तक घर के बाहर रखे छप्पर में बैठे रहे।
पति के सो जाने पर पत्नी रेनू ने बड़ी बेटी सुंदरी को दीवार पर चढ़ाकर दरवाजे की कुंडी खुलवाई और सभी घर के एक कमरे में चले गए। इन्होंने भी मारपीट से भयभीत होकर अपने कमरे की दरवाजे की अंदर से कुंडी बंद कर ली और सो गए। रेनू ने बताया कि उसने जब सुबह करीब छह बजे दरवाजा खोला तो उसका पति टिनसेड में लगे पाइप में बंधी रस्सी से लटक रहे थे।
चीख-पुकार पर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सीओ प्रेम कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक सहसों रामप्रकाश ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक राम प्रकश ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। वह शराब का आदी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।