Hamirpur: युवक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, शादी के कार्यक्रम से अचानक हुआ था गायब, जांच में जुटी पुलिस
भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।वहीं, घर में दहिनारा कार्यक्रम चल रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीपुर जिले में भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक घर में चल रहे शादी के एक कार्यक्रम के मध्य से गायब हुए युवक ने रेलवे स्टेशन के आगे झाम कुआं के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। अचानक हुई इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।
इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग निवासी होरीलाल खंगार के यहां भांजे का दहिनारा कार्यक्रम चल रहा था। बुधवार को सुबह घर परिवार के सभी सदस्य गायत्री तपोभूमि में पूजन आदि करने आए थे।
इनके साथ होरीलाल का पुत्र दीपक (17) भी था। परिजनों के पूजन कार्यक्रम में व्यस्त हो जाने के बाद दीपक तपोभूमि से गायब हो गया। इसके करीब दो बजे रेलवे स्टेशन के आगे झाम कुआं के सामने किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
गश्त में निकले आरपीएफ के जवान ओपी पटेल ने शव देखकर घटना से स्टेशन मास्टर के साथ थाना पुलिस को अवगत कराया। घटना की सूचना पाकर पत्योरा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त दुग्ध डेयरी रोड निवासी दीपक खंगार के रूप में होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी के पूर्व हो रहे इस कार्यक्रम की खुशियां मातम में बदल गईं।