{"_id":"5f58edad8ebc3e44677e6f6c","slug":"youth-commits-suicide-after-missing-job-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर युवक ने की खुदकुशी, हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: लॉकडाउन में नौकरी छूटने पर युवक ने की खुदकुशी, हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में करता था काम
Wed, 09 Sep 2020 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Sep 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हन्न पसिगवां निवासी युवक ने लॉकडाउन मेें नौकरी छूटने से आहत होकर मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह घर में उसका शव फंदे पर लटका मिला।
हन्न पसिगवां निवासी प्रदीप (27) पुत्र बेंचेलाल का शव बुधवार सुबह कमरे में गमछे के फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गए। पिता ने बताया कि प्रदीप अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
परिजनों के मुताबिक लॉकडाउन में काम बंद होने पर वह घर आ गया था। तब से वह गांव में था। वह रोजाना नौकरी के लिए कंपनी में फोन करता था। लेकिन सही जवाब नहीं मिल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल महेश कुमार ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की है।