{"_id":"63347f81024c3834135289fb","slug":"youth-arrested-for-making-weapons-in-kannauj-illegal-weapons-and-equipment-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: असलहा बनाते युवक गिरफ्तार, अवैध असलहे और उपकरण बरामद, एक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: असलहा बनाते युवक गिरफ्तार, अवैध असलहे और उपकरण बरामद, एक की तलाश जारी
Wed, 28 Sep 2022 10:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:39 PM IST
सार
काली नदी किनारे झोपड़ी डालकर अवैध असलहा बनाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके से असलहा बनाने के उपकरण, अवैध तमंचे, राइफलें आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में खुलासा करती सीओ प्रियंका, कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पीछे खड़ा आरोपी पराग लोधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में पुलिस ने घेराबंदी कर कटरी में काली नदी किनारे झोपड़ी बनाकर असलहा बना रहे युवक को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर साथी फरार हो गया। मौके से पुलिस ने अवैध तमंचे, राइफलें और बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे और एसआई ब्रजमोहन पाल ने बुधवार को पुलिस बल के साथ काली नदी किनारे स्वरूपपुर्वा के पास घेराबंदी कर झोपड़ी में चेकिंग की। झोपड़ी के अंदर तमंचे बनाते समय चिंतामणि निवासी पराग लोधी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फर्रुखाबाद निवासी उम्मन भाग निकला।
विज्ञापन
सीओ सदर प्रियंका सिंह ने सदर कोतवाली में खुलासा किया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि गंगा और काली नदी के कटरी इलाके में अवैध शराब और असलहा बनाने का काम चलता है। अभियान चलाकर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पूछताछ के बाद पराग लोधी को जेल भेज दिया गया है। सदर कोतवाली में खुलासा करती सीओ प्रियंका, कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे, पीछे खड़ा आरोपी पराग लोधी
विज्ञापन