फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman Beaten tied with pole in hamirpur

दबंगों ने दलित को पोल से बांधकर पीटा, पुलिस का कहना- नशे में सवर्णों के साथ गाली गलौज कर रहा था युवक

Sat, 25 Aug 2018 09:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
youngman Beaten tied with pole in hamirpur
मारपीट में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दलित युवक को बिजली के पोल से बांधकर दबंगों ने शुक्रवार की रात जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दलित नशे में सवर्णों के साथ गालीगलौज कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ललपुरा थाना क्षेत्र के नदेहरा गांव में धर्मराज (45) को शुक्रवार की रात दबंगों ने बिजली के पोल से बांधकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर शुक्रवार देर रात को ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद एक बसपा नेता ने भी वीडियो को आगे वायरल कर दिया। दलित युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों का कहना है कि आपराधिक प्रवृत्ति का है धरमराज

youngman Beaten tied with pole in hamirpur
डेमो पिक
सीओ सदर रजनीश उपाध्याय ने फौरन ललपुरा एसओ मनोज शुक्ला को मौके पर भेजकर आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसओ ने धर्मराज के पिता शिवप्रसाद की तहरीर पर गांव के मुन्ना तिवारी, उनके पुत्र नाना भाई, लाला भाई, लालू महाराज, बंटू यादव व रिंकू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी मुन्ना तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।


एसओ ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि धर्मराज शराब के नशे में गांव में सवर्णों को अक्सर गालीगलौज करता है शुक्रवार की रात भी वह शराब के नशे में सवर्णों को गालियां दे रहा था। इससे गुस्साए लोगों ने उसको बांधकर पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed