फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   youngman accused of rape with woman in kanpur

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार किया दुष्कर्म, एक दिन भाई और दोस्तों को ले आया युवक

Wed, 10 Oct 2018 10:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
youngman accused of rape with woman in kanpur
डेमो पिक
कानपुर बर्रा मेें एक विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने आरोपी युवक और उसके परिवार समेत तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दामोदर नगर निवासी महिला के मुताबिक 15 जनवरी 2012 को उसकी शादी हुई थी। बेटी के जन्म के बाद पति से विवाद के चलते वह श्याम नगर में अलग रहने लगी थी। पारिवारिक विवाद कोर्ट में है।
विज्ञापन


मुकदमे की पैरवी के दौरान उसकी मुलाकात रवींद्र नगर, नौबस्ता निवासी आशीष पांडेय से हुई। उसने मुकदमे में मदद का भरोसा देकर करीबियां बढ़ाईं और फिर शादी का प्रस्ताव रखा। तलाक न होने के कारण उसके इंकार पर करीब दो साल पूर्व आशीष ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद अश्लील वीडियोे बना लिया और बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


आशीष के कहने पर वह श्याम नगर से जरौली में आकर रहने लगी। इस दौरान चार बार गर्भपात कराया। उनके रिश्तों का पता चलने पर आशीष के पिता वीरेंद्र, मां और भाई मोनू ने दूरी बनाने का दबाव बनाया। आशीष ने शादी से भी इंकार कर दिया। 2 सितंबर 2018 को उसने आशीष के खिलाफ थाने में शिकायत की तो उसने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया

youngman accused of rape with woman in kanpur
डेमो पिक
आरोप है कि उसी दिन फर्जी तरीके से आर्य समाज से शादी भी कर ली, लेकिन वह उसकी मंशा को भांप नहीं पाई। 3 सितंबर की रात आशीष भाई मोनू और तीन दोस्तों के साथ घर पहुंचा। इसके बाद दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इंकार पर मारपीट की गई। मोनू ने कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की।

किसी तरह से जान बचाकर वह आशीष के घर पहुंची और उनके माता-पिता से शिकायत की। इस पर उन्होंने भी बेटों का साथ देने का दबाव बनाया। वह लौटकर घर पहुंची तो आशीष भाग गया। इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed