फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   young man was entering the brides room, there was a dispute over interrupting  then stabbed with Knife

Kannauj: दुल्हन के कमरे में घुस रहा था युवक, टोकने पर हुआ विवाद...फिर मारा चाकू, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 21 May 2023 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 May 2023 01:40 PM IST
सार

Kannauj Crime: बक्शीपुरवा में शादी के दौरान घटना हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की सुरक्षा के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं।

विज्ञापन
young man was entering the brides room, there was a dispute over interrupting  then stabbed with Knife
युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में बरात आने के ठीक पहले दुल्हन के कमरे में घुसने से टोकने पर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां से कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

उधर हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। हंगामे के बाद पुलिस की सुरक्षा में शादी की रस्में पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया। मामला सदर कोतवाली के मेहंदी घाट पुलिस चौकी क्षेत्र के कटरी-बक्शीपुरवा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के राधेश्याम की पुत्री पुष्पा की शादी थी।
विज्ञापन

लड़की की शादी हरदोई जिले के सांडी थाना के सल्लामुल्लागंज के नेकराम के पुत्र विपिन से तय हुई थी।  6 मई को बरात आई थी। बरात आने से ठीक पहले पुष्पा को पड़ोसी प्रमोद कुमार के घर में संवारा जा रहा था। इस बीच एक युवक कुछ दोस्तों के साथ दुल्हन के कमरे में जाने लगा। इस पर विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में जाने की कोशिश में मारा चाकू
जानकारी के अनुसार, दुल्हन के भाई का साला उन्नाव जिले के जमुनियापुर गांव के वीरेंद्र समेत अन्य साथियों के साथ कमरे में जाने लगा। यह देख घर के बाहर खड़े लोगों ने मना किया। कमरे में घुसने की कोशिश करने वालों में से किसी ने गांव के मलई के पुत्र रामभरोसे लोदी (25) के पेट में चाकू मार दिया।

315 बोर का एक तमंचा और चाकू बरामद
दूसरे लोगों की भी पिटाई कर दी। चाकू लगने से शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक हमलावर राहुल को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने राहुल के पास से 315 बोर का एक तमंचा और चाकू बरामद किया।

शव आते ही गांव में तनाव, सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार
रामभरोसे की कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान 19 मई की रात मौत हो गई। अगले दिन शनिवार को गांव में शव आने से तनाव का माहौल हो गया। पुलिस की सुरक्षा के बीच शनिवार को उसके शव का मेहंदीघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एक साल पहले हुई थी रामभरोसे की शादी
रामभरोसे की शादी पिछले साल 11 मई को बांदा जिले के थाना सजपुरा बड़ा गांव में हुई थी। उसे अभी कोई संतान भी नहीं हुई थी। परिजनों ने थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed