फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man was called from Lucknow for shopping from Gem portal

Kanpur News: जेम पोर्टल से खरीदारी के लिए लखनऊ से बुलाया गया था युवक

Sat, 14 Oct 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Young man was called from Lucknow for shopping from Gem portal
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में जरूरी सामान की खरीद फरोख्त में वित्तीय अनियमितता के मामले में फंसी क्रय समिति में शामिल एक अधिकारी ने लखनऊ से अपने खास युवक को बुलाकर जेम पोर्टल में खरीदारी कराई थी। जबकि शासन से सख्त निर्देश हैं कि बाहरी युवक को सरकारी काम में शामिल नहीं किया जाए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला अस्पताल में 2.12 करोड़ रुपये से जरूरी सामान की खरीदारी हुई थी। मामले में गड़बड़ी की आशंका के चलते तत्कालीन डीएम नेहा जैन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी को खरीद में भारी गड़बड़ी मिली है। 70-80 लाख रुपये को सामान को अस्पताल की क्रय समिति ने करीब दो करोड़ रुपये से खरीदा था। इस खरीद फरोख्त में एक प्राइवेट व्यक्ति भी शामिल है, लेकिन जांच कमेटी को इस बारे में भनक तक नहीं है। जिला अस्पताल से जुड़े सूत्रों के अनुसार क्रय समिति में शामिल एक अधिकारी ने अपने खास व्यक्ति को लखनऊ से बुलाकर जेम पोर्टल को संचालित कराया। इस दौरान वह तीन दिन जिले के होटल में ठहरा हुआ था। उसकी व्यवस्था एक अधिकारी ने की थी। उसी व्यक्ति ने जेम पोर्टल से खरीदारी की, क्योंकि क्रय समिति को डर था कि सरकारी ऑपरेटर पर कहीं किसी को सूचना न दे दे, इस वजह से लखनऊ से युवक को बुलाया गया था। जबकि शासन से आदेश हैं कि बाहरी व्यक्ति को सरकारी काम में शामिल नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

------
जांच समिति को सामग्री पर चस्पा मिला वास्तविक मूल्य
जांच समिति में शामिल अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल में खरीदे गए सामान की जांच में कई तथ्य ऐसे सामने आए जो वित्तीय अनियमितता की स्वयं पुष्टि कर रहे थे। अधिकारी बताते है कि कई सामान के ऊपर उनके वास्तविक मूल्य की पर्ची चस्पा थी। मगर भुगतान डेढ़ से दो गुने में किया गया। इस बात का जांच अधिकारी ने जब क्रय समिति में शामिल लोगों से जवाब मांगा तो सही जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द होगी बड़ी कार्रवाई
सरकारी धन का दुरुपयोग करने के मामले में जिलाधिकारी ने कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही इस पर शासन से बड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही अनियमितता में दोषी लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed