{"_id":"6815b25747c6070a440655a9","slug":"young-man-suicide-after-hurt-by-his-wife-betrayal-video-uploaded-on-facebook-before-suicide-in-banda-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पत्नी ने धोखा दिया, मैं मर रहा हूं, लौटकर आऊंगा, लड़कों के बारे..'; सुसाइड से पहले युवक ने बयां किया दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पत्नी ने धोखा दिया, मैं मर रहा हूं, लौटकर आऊंगा, लड़कों के बारे..'; सुसाइड से पहले युवक ने बयां किया दर्द
Sat, 03 May 2025 11:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 May 2025 11:44 AM IST
सार
बांदा में एक युवक ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले युवक ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने कहा कि पत्नी ने धोखा दिया है, सरकार को लड़कों के बारे में भी कुछ सोचना चाहिए।
विज्ञापन
हबीब का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बांदा में सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर एक युवक हबीब (28) ने तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हबीब ने पत्नी, साले और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में हबीब ने अपील की है कि सरकार लड़कों के बारे में भी कुछ सोचे।
गिरंवा थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी हबीब (28) की पत्नी रुबीना डेढ़ माह से अपने मायके शहर के खुटला मोहल्ला में रह रही थी। इस बीच रुबीना ने पति को कभी फोन भी नहीं किया। पत्नी के मायके से न आने पर हबीब परेशान था। बृहस्पतिवार रात वह दूसरे घर में अपने पिता के पास पहुंचा।
उन्होंने उससे खाना खाने के लिए कहा। कुछ देर रुकने के बाद हबीब बिना खाना खाए ही वापस आ गया। यहां खुद को गोली मारने से पहले उसने फेसबुक पर अपनी पीड़ा का वीडियो अपलोड किया। फिर माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
पिता सुबराती के मुताबिक, रुबीना के मायके जाने के बाद बेटा हबीब परेशान रहता था। अक्सर झगड़ा करने की बात करता था, लेकिन वह उसे समझा देते थे। उनका एक बेटा इस्लाम मुंबई, दूसरा बेटा रफीक रायपुर और तीसरा बेटा शरीफ सऊदी में है। हबीब घर में किराने की दुकान चलाता था।

दोस्तों से लिया तमंचा
ये जो हथियार मेरे पास है भाइयों और मां-बाप को नहीं पता। मैंने दोस्तों से लिया था। पत्नी, साले और सास ने मुझे मरने को मजबूर किया। लेकिन मैं लौटकर जरूर आऊंगा। मेरे मां-बाप, भाइयों को परेशान न किया जाए। मेरे मां-बाप, भाई मुझे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैं मजबूर हूं। मेरे मां-बाप को संभालना भाइयों। मैंने सच्ची मोहब्बत की थी, छोड़ भी सकता हूं। मैं पत्नी की वजह से नहीं अपनी बदकिस्मती की वजह से मर रहा हूं...।

मैं लौटकर आऊंगा...
मैं मर रहा हूं, लेकिन लौटकर जरूर आऊंगा। ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि मुझे फिर से नीचे भेजें। भाई, मम्मी-पापा मुझे माफ करना। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं ऐसा नहीं था। मैंने अपनी पत्नी से प्यार किया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। मेरी सरकार से प्रार्थना है कि लड़कों के बारे में भी सोचा जाए। अब अगले जन्म में मिलूंगा।
यह भी पढ़ें: नैनीताल कांड: दर्दनाक कहानी... भागती दुनिया में 10 दिन घुटनों के बल रेंगती रही मासूम; डॉक्टरों ने तड़पने को छोड़ा