{"_id":"5fc54dd08ebc3e9b75441abe","slug":"young-man-raped-a-retarded-teenager-dehat-news-knp5972762131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदबुद्धि किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

- घर पर शौचालय न होने पर खेतों पर नित्यक्रिया के लिए गई थी
- परिजनों ने पीड़िता को सीएचसी ककवन में भर्ती करा पुलिस को दी सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
ककवन (बिल्हौर)। ककवन थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देरशाम खेतों पर शौच को गई मंदबुद्घि 13 वर्षीय किशोरी को एक दिल्ली से आए युवक ने हवस का शिकार बना लिया। जैसे-तैसे लहुलुहान हालत में घर पहुंची किशोरी को परिजनों ने सीएचसी ककवन में भर्ती कराया, उधर सूचना के बाद सक्रिय हुई ककवन पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर आरोपी को भी दबोच लिया है।
ककवन थानाध्यक्ष संतोष झा ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली कि एक गांव में शौच के लिए गई किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदातें हुई है। जिसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स को गांव भेजकर आरोपी को दबोच लिया गया। पीड़ित किशोरी मानसिक रूप से बीमार है और पूरा परिवार खेतों पर मेहनत-मजदूरी कर भरण पोषण करता है। मंदबुद्घि किशोरी खेेत में गई थी तभी दिल्ली में काम करके दो दिन पहले ही घर लौटे एक युवक ने उसे दबोच कर दुष्कर्म किया और अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। किशोरी ने गिरते-पड़ते जैसे-तैसे घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई और घर पर ही बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे ककवन सीएचसी में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर दबिश तब वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया है। संतोष झा ने बताया कि आरोपी युवक कुलदीप पुत्र रमेश चंद्र पर पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पॉक्सो सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट पंजीकृत कर ली है।