{"_id":"5df2484d8ebc3e87ce3ea4a5","slug":"young-man-put-petrol-and-burn-himself-on-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल छिड़क सरसों के खेत में युवक ने आग लगाई, मौत के बाद ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल छिड़क सरसों के खेत में युवक ने आग लगाई, मौत के बाद ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा
Thu, 12 Dec 2019 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
औरैया में सरसों के खेत में बुधवार की रात एक युवक ने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर किया गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है। परिवारीजनों ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है। वहीं ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा है।
अयाना गांव निवासी शिवम उर्फ झल्लू (25) पुत्र स्व. सिपाही लाल कठेरिया ने बुधवार की रात लगभग आठ बजे गांव के बाहर स्थित प्रेमबाबू के सरसों के खेत में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरे शिवम की चीखे निकल पड़ी। शिवम की चीख सुनकर व खेत से उठी आग की लपटों को देख खेतों में मौजूद किसान दौड़ पड़े और आग बुझाकर उसे बचाया।

Trending Videos
परिवारीजनों व गांव के लोगों को घटना की दी। सूचना पर गश्त कर रहे अयाना थाने के एसआई सूरवीर मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में ग्रामीणों की मदद से शिवम को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। जहां देर रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
एसआई सूरवीर ने बताया कि युवक की मौत सैफई अस्पताल में हुई है। गांव के कई लोगों व युवक के परिवारीजनों से पूछताछ की गई। मृतक की मां रानी देवी ने बताया कि शिवम मूंगफली की ठेली लगाकर अपना गुजर बसर करता था। जबकि उसके दो भाई राजकुमार और टिंकू गुजरात में मजदूरी करते हैं।
उसकी गांव में किसी से दुश्मनी नहीं थी। गांव में चर्चा है कि शिवम किसी लड़की से प्रेम करता था। शायद उस लड़की को शिवम ने उसने बुलाया था। लड़की के न आने पर उसने यह कदम उठाया है। एसएचओ गया प्रसाद वर्मा ने बताया घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई होगी।