फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   young man killed and thrown into the canal with a car

यूपी: युवक की हत्या कर कार सहित नहर में फेंका, नोएडा से सवारियां लेकर निकला था

Tue, 28 Jul 2020 08:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Jul 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
young man killed and thrown into the canal with a car
कार में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में सैफई स्थित निचली गंग नहर में मंगलवार सुबह युवक के शव सहित कार बरामद हुई। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या करके कार सहित शव को नहर में फेंका गया है। मृतक के हाथ पर लिखे नाम और गाड़ी की आरसी से उसकी पहचान नोएडा निवासी गजेंद्र सिंह गुड़ावरिया (45) के रुप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना कि मृतक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। परिजनों के आने के बाद घटना के बारे में जानकारी होगी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह नहर के पास गाड़ी के पुर्जे और जैक गिरा देखकर गोताखोरों को बुलाया गया।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से गाड़ी बाहर निकाली गई तो ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा था। गाड़ी में शराब की बोतलें पड़ी थीं।  बरामद कार पर लॉकडाउन का पांच लोगों का पास भी लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि गजेंद्र मूल रूप से राजस्थाना का रहने वाला है। फिलहाल वह परिवार के साथ सेक्टर-29 नोएडा में रहकर किराये पर गाड़िया चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि हत्यारों ने उसकी कार बुक की और बहाने से उसे इटावा लेकर आए। पहले से तय योजना के मुताबिक रुकईया पुल के पास हत्या करके इसे हादसे का रूप देने के लिए गाड़ी सहित शव को नहर में डालकर फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पुलिस को दी कार की सूचना
सुबह करीब सात बजे गांव वालों ने नहर में कार पड़ी देखी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हवाई पट्टी चौकी इंचार्ज मनोज कुमार की मौजूदगी में गाड़ी को नहर से बाहर निकलवाया गया तो उसमें एक 45 वर्षीय युवक को मृतक अवस्था में पाया गया। चौकी इंचार्ज की खबर पर प्रभारी थाना इंचार्ज सैफई गोविंद हरि वर्मा भी पहुंचे घटनास्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू की तो मृतक के पास कोई मोबाइल व खुद की आईडी नहीं मिली। 

गाड़ी के टायर से लगा रहे सुराग
घटना से करीब 200 मीटर दूरी पर बसरेहर मार्ग पर नहर के किनारे गाड़ी का कवर और जैक पड़ा मिला था वहां पर भी टायरों के निशान थे जिन्हें देखकर यह अनुमान लगाया गया है कि बदमाशों ने पहले कार को नहर में वहां पर फेंकने का प्रयास किया गया था। बाद में पुल पर आने के बाद उसे नहर मेें फेंका गया। 

गाड़ी में खाली देसी शराब के क्वार्टर व एक अंग्रेजी शराब का क्वार्टर आप पानी की बोतल व नमकीन के पैकेट पड़े मिले। मृतक युवक अपने दोनों पैरों में जूते पहने हुए मिला, गाड़ी में एक अलग से जूता पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक गोविंद हरि वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed