फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man hanged, police reached on time, saved life

सराहनीय: फंदे पर लटके युवक की मौत को ‘खाकी ने दी मात’, ऐसे बचाई जान

Thu, 06 Jul 2023 12:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 12:32 AM IST
सार

Kanpur News: यूपी के कानपुर में पुलिस ने सराहनीय कार्य किया। फंदे पर लटके युवक की पुलिस ने समय पर पहुंचकर जान बचा ली। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Young man hanged, police reached on time, saved life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अक्सर अपनी लापरवाही के कारण चर्चा में रहने वाली पुलिस एक युवक की जान बचाकर प्रशंसा का पात्र बनी है। दरअसल, मंगलवार रात को यशोदानगर में कमरा बंद कर युवक के आत्महत्या की सूचना मिली। नौबस्ता की डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी बगैर देरी किए मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद रस्सी काटकर युवक को नीचे उतारा। शरीर में कोई हरकत होते न देख सीपीआर दी तो वह होश में आया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी डायल 112 मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना नौबस्ता क्षेत्र से रात करीब साढ़े दस बजे यशोदानगर गोपालनगर निवासी रवि राजपूत ने सूचना दी कि उसके भाई राजू ने कमरा बंद कर लिया और वह आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना पर पीआरवी 4054 को घटनास्थल पर भेजा गया। पीआरवी के कमांडर बृजेश कुमार सोलंकी व चालक होमगार्ड सुमित नारायण ने लात मार-मारकर दरवाजा तोड़ा। इसके बाद राजू को रस्सी से उतारा। सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रसिसटेशन) देने के बाद राजू के शरीर में हलचल हुई। इसके बाद नौबस्ता स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

नशे में किया था हंगामा, टोकने पर उठाया कदम
जियो कंपनी में काम करने वाले भाई रवि ने बताया कि राजू श्रमिक है और शराब पीने का आदी है। नशे में वह घर में मां शांति, पत्नी गायत्री और उसे गाली दे रहे थे। टोकने पर नाराज हो गया और तोड़फोड़ करते हुए कमरे के अंदर चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed