फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man hanged himself with a rope using a fan

Kanpur News: युवक ने पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लगा दी जान

Sat, 14 Oct 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself with a rope using a fan
बरौर। थाना क्षेत्र के मदनपुर में गुरुवार रात एक युवक ने कमरे के अंदर पंखे के सहारे रस्सी का फंदा लगा जान दे दी। पुत्र का शव फंदे पर लटका देख पिता ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर साक्ष्य जुटा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस घटना के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मदनपुर गांव निवासी बाबूलाल ने बताया कि पुत्र संजय (45) शराब पीने का आदी था। गुरुवार की रात घर के अंदर कमरे में जाने के बाद उसने पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने फंदे से शव लटकता देखा तो कोहराम मच गया। जिसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई। युवक के फंदा लगाए जाने की जानकारी पर बरौर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना के कारणों के बारे में पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पत्नी माया, पुत्र सौरव, गौरव, पुत्री काजल व लक्ष्मी रोते बिलखते रहे। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed