फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man drown in river at etawah

शादी में शामिल होने आया युवक यमुना में नहाते समय डूबा, डेढ़ घंटे के बाद मिली लाश

Thu, 16 May 2019 11:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
young man drown in river at etawah
डेढ़ घंटे बाद मिली युवक की लाश
इटावा के बढ़पुरा थानाक्षेत्र के असवा गांव में शादी में शामिल होने आया युवक यमुना में नहाते समय डूब गया। लोगों ने यमुना में कूदकर करीब डेढ़ घंटे के बाद युवक का शव निकाला। बढ़पुरा क्षेत्र के असवा गांव निवासी नाथूराम की लड़की किरन देवी की 13 मई को शादी थी।
विज्ञापन


नाथूराम के परिवार के ही नरेश शाक्य की पुत्री आरती व दामाद पृथ्वीराज (32)पुत्र लायक सिंह निवासी मुवारकपुर गुढ़ा थाना नगला खंगर जिला फिरोजाबाद भी शादी में  शामिल होने आया था। बुधवार को मंडप का विसर्जन करने के लिए गांव व परिवार की महिलाओं के साथ पृथ्वीराज भी यमुना पर चला गया। वह यमुना में नहाने लगा तभी वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत होने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।  युवक की दो साल पूर्व ही शादी हुई थी। उसके एक पांच माह की पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed