{"_id":"6415718c9c2724b39f039170","slug":"young-man-committed-suicide-in-kanpur-up-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: फेसबुक पर सुसाइड नोट लिख युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, सास-ससुर पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
Sat, 18 Mar 2023 01:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में रेलबाजार के सुजातगंज में शुक्रवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस कदम को उठाने के पहले युवक ने फेसबुक पर एक सुसाइड नोट अपलोड किया था। इस नोट पर मृतक ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुजातगंज चंदारी में सद्दाम अंसारी (32) अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। उसने लिखे सुसाइड में अपने दर्द को बयां किया है। लिखा है कि शादी के बाद से ही उसके सास, ससुर ने इतना मेंटल टॉर्चर किया कि मजबूरन उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन