{"_id":"668fd68857ef9b935702372b","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-banda-district-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मां की बीमारी में लिया कर्ज उतार न पाया तो दे दी जान, पिता ने चार बीघा जमीन रखी थी गिरवीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मां की बीमारी में लिया कर्ज उतार न पाया तो दे दी जान, पिता ने चार बीघा जमीन रखी थी गिरवीं
Thu, 11 Jul 2024 06:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में मां की बीमारी में लिया गया कर्ज न उतार पाने से परेशान युवक ने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन
सुरेश कुमार निषाद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां की बीमारी में लिए कर्ज को उतारने की चिंता में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। जसपुरा थाना क्षेत्र के कुटी डेरा मजरा अमारा गांव निवासी सुरेश कुमार निषाद (28) ने बुधवार की रात करीब नौ बजे घर में बनी मड़िया में छप्पर से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बच्चे वहां पहुंचे तो उसे फंदा लगाए देखा।
विज्ञापन
चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि सुरेश की मां कमला देवी की डेढ़ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके पिता ने मां के इलाज के लिए चार बीघा जमीन गिरवीं रखकर गांव वालों से छह लाख रुपये कर्ज लिया था। मां की मौत के छह माह बाद ही पिता रामखिलावन निषाद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
एक साल में दो-दो मौतें होने से घर की पूरी जिम्मेदारी सुरेश के ऊपर आ गई थी। सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई महेश है। कर्ज उतारने और जमीन छुड़वाने की चिंता में उसने जान दी है। मृतक के तीन पुत्री एक पुत्र है। आकांक्षा (6), नंदनी (5), रितिक पुत्र (5), शिवानी आदि है। घर में पत्नी संपत देवी है। जसपुरा थाना इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह रजावत ने बताया कि परिजन कर्ज होने की बात कह रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन