{"_id":"55b3d02eae9dbded76826c7cdde699ba","slug":"you-will-live-to-be-100-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या आप 100 साल तक जी सकेंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या आप 100 साल तक जी सकेंगे!
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप 80 या उससे अधिक साल तक जी सकेंगे, अब जीन की जांच से यह पता चल सकेगा। 80 या अधिक साल तक उम्र निर्धारित करने वाले इन विशेष जीन की पहचान हो गई है। इन जीन का टेस्ट करने के लिए एक कंपनी भी तय कर दी गई है। यह खुलासा ‘आस्ट्रेेलियन एसोसिएशन आफ नेफ्रोलॉजी एवं इंटर्नल मेडिसिन कांफ्रेंस -2015’ में हुआ है।
ब्रिसबेन (आस्ट्रेलिया) में हुई कांफ्रेंस में शामिल होकर लौटे जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी विभिन्न तरह के जेनेटिक टेस्ट कराकर संबंधित व्यक्ति को बता देगी कि वो 80 या उससे अधिक साल जी सकेगा या नहीं।
डॉ. कुमार ने बताया कि दस दिन पहले खत्म हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस कांफ्रेंस में ‘दीर्घायु (100 साल या इससे ज्यादा) जीने की कुंजी जीन के पास’ विषय पर बोस्टन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पाओला सेबस्टियनी ने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मनुष्य में 30 करोड़ जीन होते हैं।
विज्ञापन
इनमें से 150 जीन 100 साल या इससे ज्यादा आयु निर्धारित करने के जिम्मेदार होते हैं। अभी तक की रिसर्च में इन जीन के आधार पर की गई भविष्यवाणी लगभग 70 फीसदी सही पाई गई हैं। प्रोफेसर सेबस्टियनी ने 100 वर्षीय मनुष्यों पर किए गए शोध के आधार पर डीएनए स्कैनिंग टेक्नालॉजी से इसको दर्शाया है।
उन्होंने बताया कि आज-कल की जीवनशैली और वातावरण से अधिकतम 80 साल की उम्र तक ही जीवित रहा जा सकता है। इसके बाद जीन ही मनुष्य की आयु को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोफेसर ने यह भी बताया कि वह जल्द ही इन 150 जीन का विस्तृत ब्योरा प्रकाशित करेंगे।
अभी ‘डायग्नोस्टिक कंपनीज’ को यह टेस्ट करने के लिए अधिकृत किया गया है। कंपनी इच्छुक व्यक्ति के जेनेटिक टेस्ट करने बता देगी कि वह 80 या इससे अधिक साल जी सकेगा या नहीं।