{"_id":"625963d4cde7db20370740a0","slug":"yogi-government-minister-got-one-rupee-pamphlet-made-and-treated-in-hallet-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: योगी सरकार के मंत्री ने एक रुपये का पर्चा बनवाकर कराया हैलट अस्पताल में इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: योगी सरकार के मंत्री ने एक रुपये का पर्चा बनवाकर कराया हैलट अस्पताल में इलाज
Fri, 15 Apr 2022 05:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Apr 2022 05:54 PM IST
सार
राज्यमंत्री मनोहर लाल हैलट अस्पताल के आर्थोपेडिक ओपीडी पहुंचे। वहां पर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजय कुमार ने उनका इलाज किया। मंत्री एक रुपए का सरकारी पर्चा बनवाकर आए थे। उन्होंने डाक्टर को घुटने का दर्द बताया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार के मंत्रियों की सादगी का एक नमूना गुरुवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में देखने को मिला। घुटने के दर्द से परेशान श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल आर्थोपेडिक ओपीडी में एक रुपये का पर्चा बनवाकर पहुंचे। वहां पर उन्होंने सर्जन को अपने घुटने का दर्द बताया। करीब तीन घंटे तक उनका इलाज हैलट अस्पताल में चला।
दर्द देखकर उनका एमआरआई और ब्लड की जांच कराई गई। फिर उनको आर्थो की ओटी में ले जाया गया, जहां पर उनका छोटा सा ऑपरेशन करके राहत दी गई। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मंत्री को घुटने में चोट लगी थी। वह ठीक नहीं हुई थी। इसकी वजह से उनके घुटने में काफी सूजन थी। उनके ज्वाइंट में फ्लूड बढ़ गया था। इसकी वजह से उनको काफी दर्द हो रहा था। ओटी में छोटा सा ऑपरेशन करके उनका फ्लूट निकाला गया है। उसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे के करीब राज्यमंत्री आर्थोपेडिक ओपीडी पहुंचे। वहां पर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजय कुमार ने उनका इलाज किया। मंत्री एक रुपए का सरकारी पर्चा बनवाकर आए थे। उन्होंने डाक्टर को घुटने का दर्द बताया। उनको चलने में काफी दिक्कत हो रही थी। डॉ. संजय कुमार ने मंत्री के घुटने को देखा।