फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wrestler Sakshi Malik said: "Come forward and show their strength girls '

रेसलर साक्षी मलिक बोलीं, ‘छोरियों आगे आओ और दिखा दो अपनी ताकत’

Sat, 24 Sep 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sakshi Malik said: "Come forward and show their strength girls '
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
‘बारह सालों की तपस्या और पैरेंट्स के सपोर्ट की वजह से मैने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। लड़कियों में लड़कों से ज्यादा क्षमतायें हैं, लड़कियों तुम खुलकर सामने आओ। अपने परिवार और हिंदुस्तान का नाम दुनिया में रोशन करो।’
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाली 24 साल की फ्री स्टाइल महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शनिवार को जोश से भरी ये बातें कानपुर में कहीं। साक्षी यहां जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में बच्चों से इंट्रैक्शन करने आई थीं। साक्षी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में जो लोग मुझे यह कहकर टोकते थे कि कुश्ती मर्दों का काम है यहां तेरा क्या काम, आज वही लोग मेरे साथ सेल्फी लेते घूमते हैं। मैं नहीं चाहती कि हिंदुस्तान में लड़का और लड़की में कोई भेदभाव हो। लड़कियों को लड़कों के समान बल्कि उनसे ज्यादा ही समझना चाहिए। लड़कियों में जितनी सहनशीलता है उतनी लड़कों में नहीं। इसलिये कानपुर के लोगों से गुजारिश है कि वे अपनी बेटियों को लड़कों जैसी छूट दें और उनका करियर बनाने में मदद करें। साक्षी ने स्कूल के बच्चों से बातचीत कर उनके सवालों का जवाब दिया। स्कूल के चेयरमैन चंदन अग्रवाल, डायरेक्टर ज्योति अग्रवाल और प्रिंसिपल अंजू धवन ने साक्षी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं बच्चों ने साक्षी के ऑटोग्राफ, फोटोग्राफ और सेल्फी लिये।
विज्ञापन

‘कानपुर की छोरियों आगे आओ और दिखा दो अपनी ताकत’
फ्री स्टाइल रेसलर साक्षी मलिक ने कहा कि, ‘ कानपुर की छोरियों आगे आओ और जमाने को अपनी ताकत दिखा दो, तुम्हारे बिना ये देश नहीं चल सकता’। साक्षी हरियाणा सरकार की ब्रांड अंबेसडर बन चुकी हैं। अब वह हरियाणा राज्य में शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिये तेजी से लग गई हैं। राज्य सरकार ने बहुत सपोर्ट दिया है। जापान की सरोईयाशिदा और इच्चोकोरी उनकी फेवरेट रेसलर हैं। साक्षी की लाइफ स्टाइल ट्रेनिंग-रेस्ट और फैमिली के बीच ही रहती है इससे ज्यादा उनकी दिनचर्या में कुछ भी नया नहीं है। अगले साल वह शादी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed