फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   World Hepatitis Day today: Hepatitis B entering the body with tattoos

विश्व हेपेटाइटिस दिवस आज: टैटू के साथ शरीर में घुस रहा हेपेटाइटिस बी, अचानक पता चलता है रोग

Tue, 27 Jul 2021 08:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Jul 2021 08:59 AM IST
सार

हर साल हेपेटाइटिस के 10 फीसदी रोगी बढ़ रहे हैं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस मंगलवार को है। इस बार की थीम ‘हेपेटाइटिस इंतजार नहीं करता’ रखी गई है।

विज्ञापन
World Hepatitis Day today: Hepatitis B entering the body with tattoos
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वरूपनगर के रहने वाले 25 साल के युवक की रिपोर्ट हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव आई है। अपेंडिक्स की सर्जरी के लिए उसने जांच कराई थी। पता चला कि नाई के उस्तरे से उसे संक्रमण मिला है। उस्तरा का ब्लेड तो बदल दिया गया था लेकिन इसे एंटी सेप्टिक से साफ नहीं किया गया। रोगी का इलाज हैलट में चल रहा। 
विज्ञापन


टैटू बनवाने के शौक के चलते युवा हेपेटाइटिस बी और सी की चपेट में आ रहे हैं। मशीन को सैनिटाइज किए बिना एक के बाद दूसरे को टैटू गोदने से हेपेटाइटिस का वायरस फैल रहा है। जो संक्रमित हो जाते हैं, उन्हें सालों रोग का पता नहीं चलता। जब किसी दूसरी वजह से जांच कराते हैं तो हेपेटाइटिस का पता चलता है।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ रोगियों का लिवर जब डैमेज हो जाता है तो जानकारी मिलती है। हर साल हेपेटाइटिस के 10 फीसदी रोगी बढ़ रहे हैं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस मंगलवार को है। इस बार की थीम ‘हेपेटाइटिस इंतजार नहीं करता’ रखी गई है। हैलट की लिवर क्लीनिक में इस बार पिछले साल की तुलना में हेपेटाइटिस बी के रोगी 10 फीसदी और हेपेटाइटिस सी के आठ फीसदी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वे रोगी हैं जिन्होंने सर्जरी या फिर किसी और वजह से खून की जांच कराई और एचसीवी और एचसीबी पॉजिटिव निकल आए। ज्यादातर युवा रोगियों ने टैटू गुदवाए थे, इससे संक्रमण मिला। इनमें अधिक संख्या में ग्रामीण इलाकों के रोगी हैं। इसके अलावा नाई के उस्तरे से भी संक्रमण मिला है। दाढ़ी बनाने में ढंग से उस्तरा साफ नहीं किया गया था।

केस स्टडी
मझावन की रहने वाली युवती (30) ने शादी से पहले टैटू गुदवाया था। इसी में संक्रमण मिला। सवा साल बाद जब वह गर्भवती हुई तो जांच में हेपेटाइटिस बी निकला। उसके पति की रिपोर्ट भी हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव आई है। हैलट के लिवर क्लीनिक में रोगियों का इलाज चल रहा है।

 
लोग टैटू गुदवाने, संक्रमित उस्तरा से दाढ़ी बनवाने, संक्रमित इंजेक्शन से हेपेटाइटिस बी और सी से इन्फेक्टेड हो रहे हैं। हेपेटाइटिस बी के संक्रमितों की संख्या अधिक है। ग्रामीण इलाकों के रोगी अधिक आ रहे हैं। यह संक्रमण रक्त से फैलता है।
डॉ. विनय कुमार, गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट, जीएसवीएम मेडिकल कालेज

हैलट में पंजीकृत
-हेपेटाइटिस बी रोगी-450
-हेपेटाइटिस सी रोगी-167
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed