फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worker was robbed in a moving car and thrown into the bushes

चलती कार में मजदूर को लूटकर झाड़ियों में फेंका

Sun, 20 Sep 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Worker was robbed in a moving car and thrown into the bushes
पीड़ित मजदूर रमेश - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। पूरा बंबा से कार में बैठकर मानीमऊ कन्नौज जा रहे मजदूर से कार सवार लोगों सुनसान सड़क पर गर्दन दबाकर 17 हजार रुपये लूट लिए और उसे नानामऊ गंगा कटरी की झाड़ियों में चलती गाड़ी से फेंककर बांगरमऊ उन्नाव की ओर भाग गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनेई गांव निवासी रमेश रैदास पुत्र सोने लाल ने बताया कि वह गांव में मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार को उसने डोडवा जमौली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से किसान क्रेडिट कार्ड से 20 हजार रुपये निकाले थे। तीन हजार रुपये घर में खर्च होने पर बाकी के रुपये लेकर वह शनिवार को मानीमऊ पहलवानपुरवा, कन्नौज में रहने वाले अपने रिश्तेदार का उधार चुकता करने जा रहा था।
विज्ञापन

रमेश ने बताया कि जीटी रोड स्थित अनेई गांव के पास पूरा बंबा पर वह वाहन का इंतजार कर रहा था तभी एक कार आकर रुकी और चालक ने कन्नौज चलने की बात कही। वह सवार हो गया, कार में चालक समेत तीन लोग थे। जब कार कन्नौज की बजाय बांगरमऊ की तरफ जाने लगी तो उसने विरोध किया तो कार सवार बदमाशों ने उसकी गर्दन दबाते हुए मुंह में जबरन अंगौछा ठूंस दिया और चलती गाड़ी में उसकी जेब से 17 हजार रुपये लूट लिए और झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। मामले में उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि अभी इस प्रकार की कोई लिखित और मौखिक सूचना उन्हें नहीं मिली है, सूचना आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed