फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worker upset due to financial crisis hanged himself

आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर फांसी पर झूला, घर के अंदर गमछे के फंदे पर लटकता मिला शव

Sun, 22 Mar 2020 09:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Mar 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Worker upset due to financial crisis hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पैंतापुर में शनिवार की देर रात मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में गमछे के फंदे से लटकता मिला । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आर्थिंक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पैंतापुर निवासी रविचरन (38) पुत्र डोरीलाल मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। रविचरन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालोनी मिली है।
विज्ञापन


पुराने घर के सामने ही उसने आवासीय योजना के तहत मिली कालोनी का निर्माण कराया है। शनिवार की शाम वह नए घर में सोने के लिए गया था, जबकि परिजन पुराने मकान में ही थे। देर रात लगभग साढ़े बारह बजे नए घर की ओर गए रविचरन के परिजनों को उसका शव कमरे में गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि घटना में आर्थिक तंगी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed