फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Worker killed after falling from Shramik Special train

जालौन: श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

Tue, 26 May 2020 10:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 May 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Worker killed after falling from Shramik Special train
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
मुंबई से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर सवार युवक की गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास मिले कागजों से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना की गई।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक के पास कोई टिकट नहीं मिला है, जिससे वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कालपी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे आउटर के पास रेलवे ट्रैक के पास युवक का क्षत विक्षत शव देख हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन फानन में सूचना पाकर कोतवाली और जीआरपी दोनों पहुंची। शव की तलाशी में मिले कागजों के मुताबिक मृतक सलेमपुर देवरिया निवासी शिव कुमार पुत्र गणेश (26) बताया गया। पुलिस का कहना है कि कुछ देर पहले ही स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान है कि शिव कुमार उसी पर सवार था लेकिन उसके पास ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिला। ट्रेन भी नहीं रुकी, इसलिए अभी यह नहीं पता चल सका है कि शिवकुमार कहां से सवार हुआ था और कहां जा रहा था। हो सकता है कि मृतक गर्मी के कारण दरवाजे पर ही बैठा हो और सुबह के वक्त नींद का झोंका आने पर चलती ट्रेन से गिर गया हो।


ट्रेन स्टेशन से करीब सवा पांच बजे के आसपास गुजरी थी। हालांकि सुबह के वक्त स्टेशन पर यह भी चर्चा रही कि मृतक को धक्का देकर गिराया गया होगा लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हो
सकी। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि युवक कहां से सवार हुआ था, उसके साथ कोई था कि नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed