फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worker dies after coming under high tension line in Mahoba, pipe collided while setting up tent

Mahoba: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत, टेंट लगाते समय टकराया था पाइप, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 26 Feb 2023 07:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Feb 2023 07:33 PM IST
सार

श्रीनगर थाना क्षेत्र में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह के लिए टेंट लगाने गया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
Worker dies after coming under high tension line in Mahoba, pipe collided while setting up tent
मृतक उमेश राठौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के बिलरही गांव में शादी समारोह के लिए टेंट लगाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से लोहे का पाइप टकरा जाने से करंट की चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिलरही गांव निवासी रामकृपाल यादव के पुत्र की शादी है। रविवार को मंडप होने के चलते रिश्तेदारों और ग्रामीणों के लिए भोजन का इंतजाम किया जा रहा था। जिसके लिए टेंट लगवाया जा रहा था।
विज्ञापन

बिलरही गांव का ही उमेश राठौर (19) शादी घर में टेंट लगा रहा था। लोहे का पाइप लगाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार पाइप में छू गया। करंटे दौड़ने से उमेश झुलस गया और अचेत होकर गिर गया। घटना की सूचना तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत से पसरा सन्नाटा
इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। आसपास मौजूद लोग व परिजन उमेश को जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से पिता रामप्यारे, मां शिमलादेवी और भाई संतोष का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से शादीघर में सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed