{"_id":"5ecf7d918ebc3e907a6fe7bb","slug":"worker-died-in-road-accident-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Thu, 28 May 2020 02:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 28 May 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिकत तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत संडीला-अतरौली मार्ग पर सड़क पार करते समय मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करेंठ निवासी गुरुप्रसाद (55) पुत्र छोटेलाल मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे वह घर से शौच जाने के लिए निकला था।
शौच के बाद संडीला-अतरौली मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर अतरौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल गुरु प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने गुरु प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरु प्रसाद की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसके एक पुत्र अरुण है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।