{"_id":"601fbfa6c7c7cb3bd4063148","slug":"worker-death-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: जल निगम की टंकी की पुताई कर रहे मजदूर की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: जल निगम की टंकी की पुताई कर रहे मजदूर की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव ले गए परिजन
Sun, 07 Feb 2021 03:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Feb 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में शनिवार रात जल निगम की टंकी की पुताई कर रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवारी जन पुलिस को सूचना दिए बिना शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में मौजूदा समय में जल निगम द्वारा संचालित पानी की टंकी की पुताई का कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य में जनपद के बांदा कोतवाली अंतर्गत त्रिवेनी गांव निवासी शिवदास द्विवेदी का पुत्र किशन द्विवेदी (36) अपने भतीजे छोटू और एक अन्य के साथ पुताई कार्य करवा रहे थे।
शनिवार रात अचानक सीने में दर्द होते ही बेहोश हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मृतक के भतीजे ने घरवालों को दी और मृतक के बड़े भाई उत्तरा द्विवेदी घटनास्थल पर आकर शव को अपने पैतृक गांव त्रिवेणी ले गए। इस बाबत पुताई कार्य करा रहे ठेकेदार युवराज ने बताया कि मृतक किशन द्विवेदी की मृत्यु हार्ट अटैक आने से हुई है उसके शव को उसके भाई ने गांव ले जाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया है।