फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Womens traditional dangal in Hamirpur, Women fought in the arena, defeated their opponents with tricks

Hamirpur: महिलाओं का पारंपरिक दंगल...अखाड़े में भिड़ी महिलाएं, दांवपेंच से दी विरोधियों को पटखनी, जानें परंपरा

Fri, 01 Sep 2023 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Sep 2023 06:02 PM IST
सार

Hamirpur News: महिलाओं के दंगल में कुसमा पाल और प्रेमवती के बीच पहली कुश्ती हुई। इसमें प्रेमवती ने कुश्ती जीती। दूसरी कुश्ती सुनीला व फूलारानी के बीच हुई, जिसमें फूलारानी ने जीती। आयोजकों ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार और मिष्ठान बाटें।

विज्ञापन
Womens traditional dangal in Hamirpur, Women fought in the arena, defeated their opponents with tricks
दंगल में दांवपेंच लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में पूर्वजों की चली आ रही दंगल परंपरा को हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी रक्षाबंधन के दिन बड़े ही धूमधाम व भव्य तरीके से मनाया गया। बिवांर थाना क्षेत्र के लोदीपुर-निवादा गांव में वर्षों पुरानी परंपरा को आज भी वहां की महिलाएं निभा रहीं हैं।

विज्ञापन

यहां दंगल में केवल महिलाएं दांवपेंच लगाती हैं। इसमें घूंघट डाले हुए महिलाओं ने अपने कला दिखाते हुए अखाड़े में एक दूसरे को पटखनी देने में अपनी जोर आजमाइश की। गुरुवार को दंगल में करीब दो दर्जन कुश्तियां हुईं।इस दंगल में पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है।
विज्ञापन

दंगल को पुरुष न देख पाएं, इसके लिए उन पर नजर रखने के लिए महिलाएं लाठी लेकर अखाड़े के चारों ओर मुस्तैद रहतीं हैं। पुराने बाजार स्थल में आयोजित इस महिलाओं के दंगल में महिलाओं के दंगल में कुसमा पाल और प्रेमवती के बीच पहली कुश्ती हुई। इसमें प्रेमवती ने कुश्ती जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार और मिष्ठान बांटे
दूसरी कुश्ती सुनीला व फूलारानी के बीच हुई, जिसमें फूलारानी ने जीती। इसी प्रकार रामदेवी-गयाश्री, प्यारी-ज्ञानवती, राजाबेटी-भूरी कुशवाहा आदि के बीच लगभग दो दर्जन कुश्तियां हुईं। आयोजकों ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार और मिष्ठान बाटें। कार्यक्रम का आयोजन सभी ग्रामीणों एवं मौजूदा ग्राम प्रधान ने कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed