फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   due to fear of women hair chopped family leaving the village

चोटी कटने की दहशत से एक परिवार का पलायन

Sat, 05 Aug 2017 11:19 AM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 05 Aug 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
due to fear of women hair chopped family leaving the village
डेमो
चोटी कटने की दहशत से यूपी के एक गांव में नौबत यहां तक आ पहुंची कि एक परिवार वहां से पलायन कर गया। अभी तक चोटी कटने की खबरें सामने आती रही हैं। लेकिन ये मामला चोटी कटने की दहशत बयां कर रहा है। 
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के पुखरायां इलाके के मलासा ब्लाक के अनंतापुर गांव में गत गुरुवार की दोपहर एक महिला और एक की किशोरी की चोटी कटने से दहशत का माहौल है। इधर, प्रहलादपुर गांव में एक परिवार पलायन कर गया। अनंतापुर गांव निवासी गोविंद कश्यप की पुत्री महिमा (16) ने बताया कि मकरंदापुर के आरडीबीडी कॉलेज की कक्षा-8 में पढ़ती है।

विज्ञापन

 

गत गुरुवार की दोपहर स्कूल से आकर बाहर के कमरे में लेटी थी। शाम को आंख खुलने पर उसके कटे बाल जमीन पर पड़े थे, और बदन में भारीपन था। इसी गांव के सुनील कुमार की पत्नी विनीता (40) ने बताया कि उनका घर गोविंद के पड़ोस में है। वह बदन में भारीपन महसूस होने पर बरामदे में लेटी थी। करीब एक घंटे बाद आंख खुलने पर उसके भी बाल कटे पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाल कटने की चर्चा होने से ग्राम प्रधान महेंद्रसिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गत गुुरुवार को ग्राम पंचायत गुरुगांव के मजरा प्रहलादपुर में राम सिंह नायक की विवाहिता पुत्री सुनीता की चोटी कटने के बाद बीमार हो गई। इसके बाद वह अपनी ससुराल सिथरा-रामपुर गांव चली गई। वहीं उसके माता, पिता व परिजन भी घर में ताला डालकर चले गए। शुक्रवार को दिनभर बाल कटने की अफवाहों से लोग परेशान रहे।


- एक महिला और किशोरी की कटी चोटी
- अनंतापुर और प्रहलादपुर गांव में हुई घटना

फोटो: कटे बाल दिखातीं विनीता और महिमा - 04पीयूके पी8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed