{"_id":"5e834a9f8ebc3e767940d819","slug":"women-and-youth-escaped-from-isolation-ward-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला-युवक आइसोलेशन वार्ड से हो गए थे फरार, जांच में निकले निगेटिव, 29 की निगरानी के लिए कड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला-युवक आइसोलेशन वार्ड से हो गए थे फरार, जांच में निकले निगेटिव, 29 की निगरानी के लिए कड़ा पहरा
Tue, 31 Mar 2020 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
प्रथमिक स्कूलों में बनाए गए हैं आईसोलेशन वार्ड
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में सोमवार को कोरोना की जांच को सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड से फरार हुए महिला समेत दोनों लोगों को पकड़ लिया गया था। हालांकि मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद उन्हें घर में ही 14 दिन तक रहने की हिदायत दी गई है।
आइसोलेशन वार्ड में अभी तक विदेश से आए सात लोगों समेत कुल 13 की जांच भी निगेटिव आई है। जिले भर में 29 लोग निगरानी में हैं, जबकि 12 की निगरानी खत्म हो चुकी है। कायमगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला और मोहम्मदाबाद के युवक के सोमवार को भेेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
आइसोलेशन वार्ड से फरार होने के बाद दोनों को रात में ही पकड़वा लिया गया था। मंगलवार को निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को 14 दिन तक घरों में ही आइसोलेशन में रहने की हिदायत देकर भेज दिया गया। जिले में अभी तक विदेश से आए कुल सात लोगों समेत 13 की जांच निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि अभी भी स्वास्थ्य विभाग की 29 लोगों पर पैनी नजर है। रोजाना फोन करके उनका हालचाल जाना जा रहा है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव शाक्य ने बताया कि 12 लोगों की निगरानी खत्म हो चुकी है। उधर मेरापुर गांव निवासी वृद्ध को खांसी, जुकाम व तेज बुखार आने पर जांच के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है। उसका भी सैंपल लिया जा सकता है।