फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman working on brick kiln under trolley, dies

ट्राली के नीचे आई ईंट भट्ठे पर काम कर रही महिला, मौत

Thu, 04 Mar 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Woman working on brick kiln under trolley, dies
घटना के बाद भट्ठे पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। ग्राम गड़रियाखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर चिमनी में कच्ची ईंट लगा रही महिला पर ट्रैक्टर का पिछला पहिया चढ़ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

अतरौली के ग्राम सांडा दखिलौल मजरा गड़रियाखेडा निवासी कमला (55) गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। गुरुवार की सुबह कमला चिमनी के किनारे कच्ची ईंट लगा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच ट्रैक्टर ट्रॉली पर कच्ची ईंट लेकर आया चालक चिमनी के अंदर ट्रैक्टर बैक करने लगा। जब तक कमला कुछ समझ पाती, वह ट्रॉली की टक्कर लगने से गिर गई और ट्रॉली का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर इकट्ठा हो गए। मौका मिलने पर चालक ट्रॉली वहीं काटकर ट्रैक्टर लेकर भाग गया। पति मंगू ने बताया कि वह खेती करता है, जबकि पत्नी भट्ठे पर मजदूरी करती थी।

बताया कि उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें एक मूकबधिर है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी सोनू राजौरा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed