फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Woman working in roadways depot died due to bike collision in Auraiya, police reached the spot

Auraiya News: बाइक की टक्कर से रोडवेज डिपो में कार्यरत महिला की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 18 Jul 2022 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 01:32 PM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Woman working in roadways depot died due to bike collision in Auraiya, police reached the spot
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रही महिला को एक बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। वहीं, मौके से गुजर रहे यातायात पुलिसकर्मी आशीष सचान ने उन्हें ऑटो द्वारा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। 

विज्ञापन

जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला औरैया रोडवेज डिपो में लिपिक के पद पर तैनात है। वह उन्नाव से ड्यूटी करने औरैया आ रही थी। सूचना पाकर रोडवेज के कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, जनपद उन्नाव के शुक्लागंज निवासी  कृष्णा मिश्रा रोडवेज में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को वह अपनी ड्यूटी करने के लिए बस द्वारा औरैया आ रहीं थी। वह खानपुर एवं जालौन चौराहे के बीच में राइस मिल के सामने उतरी और सड़क पार करने लगी। उसी दौरान कानपुर  से इटावा की ओर जा रहे  बाइक सवार ने  टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं से गुजर रहे यातायात के कर्मी आशीष सचान ने घायल महिला को ऑटो रोककर उसे 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की जानकारी पाकर रोडवेज डिपो के कर्मचारी भी पहुंच गए थे। उनके द्वारा जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed