फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Who Slit Her Throat Over Alleged Harassment by In-Laws Dies During Treatment

Kanpur: ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने गले पर चलाया था चाकू, अस्पताल में तोड़ा दम; चार पर केस

Mon, 27 Jul 2026 09:17 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 27 Jul 2026 09:17 AM IST
सार

Kanpur News: नरवल क्षेत्र की एक विवाहिता, जिसने कथित तौर पर ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। गले पर चाकू से वार करने के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman Who Slit Her Throat Over Alleged Harassment by In-Laws Dies During Treatment
मृतक महिला रुखसाना की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। रविवार तड़के अपने गले पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल हुई महिला को परिजन आनन-फानन में चकेरी स्थित अस्पताल ले गए थे, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से मायके पक्ष में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

16 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरवल निवासी 33 वर्षीया रूखसाना का विवाह लगभग 16 वर्ष पूर्व बांदा जिले के मर्दन नाका निवासी यासीन के साथ हुआ था। दंपति की 11 साल की एक बेटी भी है। मां मुनीरन का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति यासीन, सास जिन्नत, ससुर इमाम बक्श और देवर हसीन रूखसाना को दहेज और घरेलू बातों को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर-कपड़े छीनकर घर से निकाला, डिप्रेशन में उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को ससुराल वालों ने मारपीट कर रूखसाना को घर से बाहर निकाल दिया था और उसके सारे जेवर व कपड़े रख लिए थे। इसके बाद से वह अपनी बेटी के साथ नरवल स्थित मायके में ही रह रही थी। कई बार सामाजिक पंचायत और समझौते के प्रयास हुए, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

विज्ञापन

लगातार मिल रहे मानसिक तनाव के चलते 26 जुलाई की सुबह करीब 04 बजे रूखसाना ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मां की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी

रूखसाना की मां ने ससुराल पक्ष के चार सदस्यों के खिलाफ नरवल थाने में नामजद तहरीर दी है। नरवल थानाध्यक्ष अनिल कुमार तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed