{"_id":"62420e2753a9035c003f2fea","slug":"woman-stricken-by-domestic-discord-hanged-herself-akbarpur-news-knp688055068","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से त्रस्त महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से त्रस्त महिला ने फांसी लगाई
विज्ञापन
ज्योति का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर। थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव में घरेलू कलह से त्रस्त होकर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बलियापुर निवासी शिव सिंह की ज्योति (32) से आए दिन घरेलू कलह होती होती थी। वह चरित्र पर शक करता था। इनके दो पुत्र आशीष और रितिक हैं। रविवार की सुबह शिव सिंह पथरी की दवा लेने गैर जनपद चला गया। शाम को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद ज्योति अपने छोटे पुत्र रितिक के साथ कमरे में सोने चली गई। रात में ज्योति ने पंखे से फांसी लगा ली। गर्मी लगने पर रात तीन बजे रितिक की आंख खुली तो मां को लटकता देख शोर मचाया। आवाज सुनकर दादी मुन्नी देवी पहुंची। अन्य लोगों की मदद से शव को उतार कर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद से सास मुन्नी देवी, पुत्र रितिक, आशीष और पति शिव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर मंगलपुर थाना क्षेत्र के बैरा गांव से ज्योति के पिता महेश पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। मंगलपुर के थाना प्रभारी एके मिश्रा ने बताया कि पिता ने हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।