फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's nose cut against illegal relationship

जालौन: अवैध संबंध के विरोध में युवक ने महिला की नाक काटी, पुलिस को नहीं सूचना

Mon, 09 Nov 2020 06:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Nov 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Woman's nose cut against illegal relationship
सांकेतिक तस्वीर
जालौन जिले के उरई में अवैध संबंधों के विरोध में युवक ने महिला की नाक चाकू से काट दी। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से झांसी रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा का कहना है कि फिलहाल थाने में न किसी से सूचना दी और न ही तहरीर मिली है, फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी एक 40 वर्षीय महिला की ससुराल कोंच के भेड़ में है और वह रामनगर स्थित मायके में रहती है। पति से तीन चार साल से विवाद है और बच्चे भी पति के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


महोबा के चरखारी निवासी युवक से जान पहचान है। युवक रविवार को रामनगर पहुंचा और जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा, जिस पर विवाद हुआ तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद युवक रिश्तेदार के घर चौरसी गांव ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में भी युवक ने शादी की बात की, जिस पर मना कर दिया। सोमवार की सुबह चार बजे चौरसी गांव से वापस मायके लौटते समय युवक ने फल के ठेले पर रखे चाकू से उसकी नाक काट दी और भाग निकला। इसके बाद राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।


महिला ने बताया कि करीब पांच साल पहले पति दिल्ली ले गया था, जहां पर उसे बेच दिया था। वहीं पर उसकी मुलाकात इस युवक से हुई थी। महिला के मुताबिक, युवक उसकी तलाश दो-तीन दिन से कर रहा था। रविवार को उसने मोहल्ले में जब खुद को उसका पति बताया, तब किसी ने घर का पता बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed